AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 24 April 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल ने आनंद नगर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर घर जाकर किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल ने आनंद नगर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर घर जाकर किया सर्वे

खण्डवा 24 अप्रैल, 2020 - खण्डवा शहर के आंनद नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद वहां स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आनंद नगर कन्टेनमेंट क्षेत्र के घर घर में जाकर आवश्यक सर्वे किया जा रहा है तथा वहां रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के दल ने शुक्रवार को आनंद नगर क्षेत्र में जाकर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस दल में आर.बी.एस.के. के डॉ. शीतल शर्मा तथा सी.एच.ओ. सुष्मिता कटियारे, सुपरवाइजर श्री निखिल महाजन एवं अर्चना पवैया शामिल है। इसके अलावा ए.एन.एम. रीना चौहान, मेघा तिवारी एवं सारिका पटेल भी शामिल है। डॉ. चौहान ने बताया कि आनंद नगर क्षेत्र में कुल 6 स्क्रीनिंग टीम बनाई गई है। इन दोनों टीमों के द्वारा शुक्रवार को कुल 341 घरों में जाकर परिवारजनों से चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।      

No comments:

Post a Comment