AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 April 2020

मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना बनी सोहनलाल के लिए वरदान

सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना बनी सोहनलाल के लिए वरदान

खण्डवा 22 अप्रैल, 2020 - प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फॅंसे प्रदेश के मजदूरों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। प्रदेश के ऐसे मजदूर जो लॉकडाउन में मजदूरी न मिलने के कारण आर्थिक रूप से तंगी अनुभव कर रहे है तथा उन्हें दवाईयां व भोजन जैसी अत्यावश्यक जरूरतों की पूर्ति में कठिनाई अनुभव हो रही है, उनके खाते में 1-1 हजार रू. ऑनलाइन जमा कराये जा रहे है। 
खण्डवा जिले की खालवा तहसील के ग्राम साल्याखेड़ा निवासी सोहन पिता परसराम के खाते में भी 1 हजार रूपये जमा कराये गए है। सोहन ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में कल्याणी ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड कम्पनी में मजदूरी करता है। पिछले एक माह से लॉकडाउन होने के कारण काम बंद पड़ा है, जिससे मजदूरी मिलना भी बंद हो गई है। सोहन ने बताया कि एक-एक रूपये के लिए तरसने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने परेशान मजदूरों के खाते में 1-1 हजार रूपये जमा कराने का निर्णय लिया, यह अत्यन्त सराहनीय है। प्रदेश के मजदूरों की चिंता करने के लिए सोहन मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता है। सोहन ने बताया कि वह अपनी जरूरत की सामग्री इस राशि से अब खरीद सकेगा। मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना एक सोहन लाल ही नही लॉकडाउन में फॅंसे उसके जैसे सैकड़ों मजूदरों को बुरे वक्त में सहारा दे रही है।

No comments:

Post a Comment