AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 April 2020

कोरोना संक्रमित बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान के संबंध में दिया प्रशिक्षण

कोरोना संक्रमित बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान के संबंध में दिया प्रशिक्षण

खण्डवा 8 अप्रैल, 2020 - नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति में अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान कार्य के नोडल अधिकारी डॉ. जी.एस. छाबड़ा ने जिला चिकित्सालय खण्डवा में आईसोलेशन यूनिट, आई.सी.यू.वार्ड क्वारेंटाइन वार्ड मंे कार्यरत् कर्मचारियों को बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ। 

No comments:

Post a Comment