AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 March 2020

विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को आयोजित होगी जन जागरूकता रैली

विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को आयोजित होगी जन जागरूकता रैली

खण्डवा 6 मार्च, 2020 - विष्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लैंगिक समानता के संबंध में जागरूकता के लिए जन जागृति रैली आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह रैली जिला चिकित्साल परिसर से प्रातः 9ः30 बजे निकाली जायेगी। रैली में नर्सिंग छात्रायें एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित रहेगें। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारम्भ होकर नगर निगम, घंटाघर चौक, बॉम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, मछली बाजार, जेलेबी चौक से होते हुई जिला अस्पताल परिसर खण्डवा में सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment