आयुष्मान निरायमयम योजना के तहत् नारे लेखन प्रतियोगिता संपन्न
खण्डवा 8 फरवरी, 2020 - आयुष्मान भारत निरामयम् म.प्र. योजना के जन जागरूकता के लिए नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उर्दू हायर सेकेण्डरी स्कूल ख्ंाडवा मे सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम,दिव्तीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त करने वाले छात्राओ केा पुरूस्कृत किया गया। आयुष्मान भारत निरामयम म.प्र. योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के उद्देष्य से छात्राओ के माध्यम से अपने परिवार समुदाय और समाज मे आयुष्मान भारत निरामयम योजना की जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत् पात्र हितग्राही को 5 लाख रूपये का केषलेष निषुल्क इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालो और अधिकृत निजी हॉस्पिटलो मे किया जाता है। नारे लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले छात्रो मे 500 रू. का प्रथम पुरूस्कार कु.सादिया शाह कक्षा-12 को, 300 रू. का व्दितीय पुरूस्कार कु.हुमेरा कौसर कक्षा 10वी को तथा 200 रू. का तृतीय पुरूस्कार कु.फातमा सिद्दीकी कक्षा 11 वी को नगद दिये गये। इस दौरान स्कूल प्राचार्य एम.ए.कुरैषी, मिडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई, षिक्षक मोहम्मद मकसूद, एजाज कुरेैषी, श्रीमति अरिफा, नूरजहॉ, निखिल महाजन उपस्थित थे। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी स्कूल मून्दी, ओंकारेष्वर और उत्कृष्ठ विद्यालय किल्लौद मे भी नारे लेखन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

No comments:
Post a Comment