AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 February 2020

जिला अस्पताल में असंचारी रोग निदान शिविर संपन्न

जिला अस्पताल में असंचारी रोग निदान शिविर संपन्न

खण्डवा 8 फरवरी, 2020 - जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में शनिवार को असंचारी रोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कैंसर ,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीजों की, डॉ विजय मोहरे नोडल अधिकारी एवं डॉ अंजलि जायसवाल तथा डॉक्टर पंकज नेमा, डॉक्टर सौम्या गुप्ता, डॉक्टर अदिति पटेल व डॉ मुकेश द्वारा कुल 383 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 153 पुरुष एवं 230 महिलाएं शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इन मरीजों में ब्लड प्रेशर के 120, डायबिटीज के 87 तथा कैंसर के 14 मरीजों की जांच की जाकर उपचार किया गया। इस षिविर में कैंसर के संभावित 42 मरीजों का भी उपचार किया गया।

No comments:

Post a Comment