AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 22 February 2020

अधिकारी कर्मचारियों को 1 मार्च से सार्थक एप से ही लगाना होगी उपस्थिति

अधिकारी कर्मचारियों को 1 मार्च से सार्थक एप से ही लगाना होगी उपस्थिति

खण्डवा 22 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे आगामी 1 मार्च से सार्थक एप के माध्यम से ही अपनी उपस्थिति सुनिष्चित करें। उन्होंने निर्देष दिए है कि सभी अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थिति के साथ साथ अपनी दैनिक गतिविधियां  एवं शासकीय दौरो की जानकारी भी सार्थक एप पर दर्ज करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को सार्थक एप संचालन के लिए प्रषिक्षण दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी यदि कोई अधिकारी कर्मचारी सार्थक एप के संबंध में जानकारी चाहता है तो उसे भी जिला ई गवर्नेंस सोसायटी के माध्यम से आवष्यक प्रषिक्षण व जानकारी उपलब्ध करा दी जायेगी। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों का मार्च माह के वेतन बिल सार्थक एप के माध्यम से लगाई गई उपस्थिति के आधार पर ही तैयार होंगे। 

No comments:

Post a Comment