स्वच्छ भारत मिषन संबंधी कार्यषाला सम्पन्न
खण्डवा 8 फरवरी, 2020 - जिला पंचायत खण्डवा सभाकक्ष में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत ठोस एवम तरल अपशिस्ट प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यषाला में जिले के प्रथम चरण हेतु चयनित 28 ग्राम पंचायतों के सचिव , रोजगार सहायक एवम उपयंत्री शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पँचायत खण्डवा श्री रोशन कुमार सिंह ने कचरा प्रबंधन एवम निपटान की प्रक्रिया एवम तरल अपशिस्ट प्रबंधन के तहत ग्रामो में अपशिस्ट जल के प्रबंधन एवम उपचार की प्रक्रिया को बिंदुवार जानकारी दी एवं प्रथम चरण में शामिल ग्राम पंचायतों को आगामी 7 दिवस में अपनी अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाकर कार्य आरम्भ किये जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एसबीएम श्री राजेन्द्र कोसरिया एवम जिले के 7 विकासखण्ड के विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment