AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 November 2019

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर करेंगे योजनाओं की समीक्षा

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर करेंगे योजनाओं की समीक्षा
ग्राम जावर में प्रियदर्शनी ग्रामसभा की बैठक में भी होंगे शामिल

खण्डवा 18 नवम्बर, 2019 - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण विभाग एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 19 नवम्बर को खण्डवा आयेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 19 नवम्बर को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद प्रातः 10 बजे स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रातः 11 बजे ग्राम जावर में आयोजित प्रियदर्शनी ग्रामसभा में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर 2ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, गौशाला निर्माण एवं ओंकारेश्वर विकास के सदंर्भ में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। अगले दिन प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment