AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 22 November 2019

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में करतारपुर साहिब शामिल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में करतारपुर साहिब शामिल

खण्डवा 22 नवम्बर, 2019 -  राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वृद्धजनों को सरकारी खर्चे पर देश के जानेमाने तीर्थ स्थानों का भ्रमण कराया जाता है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की पहल पर हाल ही में प्रदेश सरकार ने इस योजना के तीर्थ स्थानों की निर्धारित सूची में करतारपुर साहिब पाकिस्तान को भी शामिल कर लिया है। अध्यात्म विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम 2012 में संशोधन कर वर्तमान तीर्थ-स्थलों की सूची में करतारपुर साहिब को जोड़ने संबंधी आदेश जारी कर दिये  गये हैं। 

No comments:

Post a Comment