AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 30 November 2019

पंडित नेहरू के 130वें जन्मवर्ष पर प्रदेश में अगले एक साल तक होंगे कार्यक्रम


पंडित नेहरू के 130वें जन्मवर्ष पर प्रदेश में अगले एक साल तक होंगे कार्यक्रम

खण्डवा 30 नवम्बर, 2019 -  पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं वर्षगांठ पर 14 नवम्बर 2019 से 14 नवम्बर 2020 तक सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं, जिससे नई पीढ़ी नेहरू जी के विचारों तथा देश के निर्माण में उनके योगदान से भलीभांति परिचित हो सके। प्रदेष के मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहन्ती शुक्रवार को भोपाल के मंत्रालय में पंडित नेहरू के जन्म वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों संबंधी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 
      बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंडित नेहरू की पुस्तक ‘‘भारत एक खोज‘‘ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘‘पिता के पत्र पुत्री के नाम‘‘ पुस्तक के आधार पर पत्र लेखन गतिविधि संचालित की जाएगी। इसके अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ पत्र को पुरस्कृत किया जाएगा तथा पुरस्कृत पत्र का प्रकाशन भी किया जाएगा। शाला स्तर पर क्विज तथा अन्य गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों में पंडित नेहरू के विचारों तथा देश के निर्माण में उनके योगदान पर निबंध और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर सेमीनार आयोजित होंगे। 

No comments:

Post a Comment