AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 25 November 2019

सभी सरकारी स्कूलों में 12 से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व

सभी सरकारी स्कूलों में 12 से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व

खण्डवा 25 नवम्बर, 2019 - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिभा पर्व का आयोजन 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। इस वर्ष के प्रतिभा पर्व में भी गत वर्ष की भांति राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के पैटर्न में बच्चों का लर्निग आउटकम्स आधारित उपलब्धि स्तर का लर्निग रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए सैम्पल प्रतिभा पर्व किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा चयनित 60 प्राथमिक और 60 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 3, 5 व 8 के समस्त बच्चों का ओ.एम.आर. शीट आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। 
   प्रतिभा पर्व के सत्यापन कार्य हेतु जिले में सत्यापनकर्ता अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सत्यापनकर्ता अधिकारियों का राज्य से प्राप्त पीपीटी के माध्यम से उन्मुखीकरण भी कराया जाना है। साथ ही प्रतिभा पर्व के अंतिम दिवस 14 दिसंबर को विशेष उत्सव मनाकर छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल गतिविधि, दौड आदि के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास हेतु आयोजन किए जाएंगे। जिसके लिए प्रति विद्यालय 1000 रूपये की राशि भेजी जा रही है। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिभा पर्व के कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। 

No comments:

Post a Comment