AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 24 November 2019

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया एन.सी.सी. दिवस

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया एन.सी.सी. दिवस

खण्डवा  24 नवम्बर, 2019 - एन.सी.सी. से विद्यार्थियों में अनुशासन और देश सेवा की भावना उत्पन्न होती है। श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में उक्त विचार 36 एम पी बटालियन के नायक सूबेदार अमित मिशाल ने अपने उदबोधन में जनता स्कूल तथा उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के संयुक्त एन.सी.सी. दिवस के आयोजन अवसर पर व्यक्त किये। संस्था के शिक्षक श्री अजय मालवीय ने पानी बचाव और संरक्षण के ऊपर कैडेट्स को अपने विचार रखे। इको क्लब के नोडल संदीप जोशी ने अपने उदबोधन में कैडेट्स को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पॉलीथिन मुक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य आर.के.सेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कैडेट्स के लिए सन्देश का वाचन किया। कार्यक्रम में सेकंड ऑफिसर राजेश शुक्ला द्वारा कैडेट्स को स्वछता एवं पॉलीथिन मुक्ति की शपथ भी ग्रहण कराई। संचालन एवं आभार जनता स्कूल के एन.सी.सी. अधिकारी श्री ओ. पी. इंग्ले ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment