AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 26 November 2019

अधिकारियों के बीच नए सिरे से हुआ कार्य विभाजन

अधिकारियों के बीच नए सिरे से हुआ कार्य विभाजन

खण्डवा 26 नवम्बर, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया। जारी आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव को जिला आपूर्ति कार्यालय, सैनिक कल्याण शाखा, कोषालय, निरीक्षण अधिकारी, पेंशनर कल्याण अधिकारी, जनसुनवाई, भू अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, श्रम शाखा, सूचना का अधिकार शाखा, का प्रभार सौंपा गया है। जबकि डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी को सामाजिक न्याय, समाधान एक दिवस, खनिज शाखा, भू अभिलेख शाखा, सीएम हेल्पलाइन व राहत शाखा का प्रभार सौंपा गया है। परिविक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपासिंह गुप्ता को ई गर्वनेस शाखा, केन्द्रीय विद्यालय , उत्कृष्ट विद्यालय, नवोदय विद्यालय, ओंकारेश्वर विकास कार्य जैसी शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह परिविक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री आरती सिंह को रोगी कल्याण समिति, कृषि उपज मण्डी, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, काया कल्प अभियान जैसी शाखाओं का प्रभार दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment