AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 September 2019

भारत नेट परियोजना की जिला स्तरीय समिति गठित

भारत नेट परियोजना की जिला स्तरीय समिति गठित

खण्डवा 6 सितम्बर, 2019 - राज्य शासन ने भारत नेट परियोजना फेस-1 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिये सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की है। समिति के सदस्यों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी और संबंधित सेवा प्रदाता एजेन्सियों के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। जिला प्रभारी सिटीजन सर्विस सेन्टर को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति मध्यप्रदेश में भारत नेट परियोजना के पहले चरण के क्रियान्वयन, उपकरणों को सौंपने की प्रक्रिया और उपयोगिता प्रमाण-पत्र की समीक्षा करेगी। 

No comments:

Post a Comment