AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 September 2019

बिजली के खम्बों व ट्रांसफार्मर्स से दूर बनाए जायें पंडाल

बिजली के खम्बों व ट्रांसफार्मर्स से दूर बनाए जायें पंडाल

खण्डवा 9 सितम्बर, 2019 - पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली खम्बों, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों से पंडाल दूर बनाएँ। इससे किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचा जा सकेगा। विद्युत वितरण कंपनियों ने यह भी अपील की है कि वे मोहर्रम और गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पँडालों एवं झाँकियों में बिजली साज-सज्जा, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। विद्युत कंपनियों द्वारा सघन जांच आभियान भी चलाया जा रहा है। धार्मिक त्यौहार तथा अन्य सार्वजनिक अवसरों पर लगने वाले पँडालों को अस्थाई कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने बेहतर प्रबंध किए हैं।

No comments:

Post a Comment