अवैध मदिरा संग्रहण व परिवहन पर रोक के लिए जारी है विशेष अभियान
खण्डवा 11 सितम्बर, 2019 - जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय सिंह सोलंकी ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा धारण, परिवहन, विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत मैदानी अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही भी की जा रही है। इस अभियान के तहत विगत सप्ताह में भिन्न भिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 37 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छापामार कार्यवाही में 233 पाव देशी मदिरा, 22 विदेशी मदिरा, 46 बोतल बीयर, 94 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लहान 110 किलोग्राम जप्त की गई। इसके अतिरिक्त वृत्त खण्डवा ‘‘अ‘‘ में 1 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी उपनिरीक्षक श्री शेरसिंह मोरे द्वारा पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 1 मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया। जप्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत रू. 69370 है। छापामार कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.एस. तोमर , श्री जयसिंह ठाकुर, श्रीमती प्रिया रावत, आबकारी उपनिरीक्षक श्री शेरसिंह मोरे, सुश्री वंदना मोरी, अंकित सोलंकी, कु. हेमलता मुवेल, रिनू भिण्डे एवं अधीनस्थ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment