खण्डवा में 9 व हरसूद में 34, पंधाना में 2, पुनासा में 55 व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 14 सितम्बर, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 120 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई, जिसमें से खण्डवा में 9 मि.मी., हरसूद में 34 मि.मी., पंधाना में 2 मि.मी., पुनासा में 55 मि.मी. तथा खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 5181.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1897, हरसूद में 755.4 मि.मी., पंधाना में 797.8 मि.मी., पुनासा में 745 मि.मी. व खालवा में 986 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1036.24 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष 14 सितम्बर तक 657.6 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment