AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 September 2019

सर्पदंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत

सर्पदंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत

खण्डवा 9 सितम्बर, 2019 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत सर्पदंश से यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इन प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी पंधाना ने पंधाना विकासखण्ड के ग्राम पाबईखुर्द निवासी सुनिता पिता माग्या की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार वालों को 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

No comments:

Post a Comment