AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 2 September 2019

राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खण्डवा के खिलाडि़यों ने जीते 4 स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खण्डवा के खिलाडि़यों ने जीते 4 स्वर्ण पदक 

खण्डवा 2 सितम्बर, 2019 - भारतीय खेल प्राधिकरण ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र खंडवा के सुमित यादव व अंशुमन भट्ट विदिशा में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय शाला क्रीडा प्रतियोगिता 2019 में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे है। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 2 सितंबर तक विदिशा में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में पहले दिन भारतीय खेल प्राधिकरण ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र को दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। इनमें से सुमित यादव अंडर 21 केजी वजन वर्ग में विदिशा का खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके साथ ही अंडर 28 केजी वजन वर्ग में अंशुमन भट्ट भोपाल उज्जैन खिलाडि़यों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक सोमेश्वर राव ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सुमित यादव व अंशुमन भट्ट नवंबर में आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय शाला क्रीडा प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रतियोगिता में प्राधिकरण के और एक खिलाड़ी मोहित यादव कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा मोहित पटेल एवं अंकित यादव ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यश सेंडिगे ने कास्य पदक प्राप्त किया। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल , पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, प्राधिकरण के प्रशिक्षक श्री सोमेश्वर राव ने इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment