AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 September 2019

सैनिक स्कूल रीवा में प्रवेष परीक्षा हेतु आवेदन 23 सितम्बर तक आमंत्रित

सैनिक स्कूल रीवा में प्रवेष परीक्षा हेतु आवेदन 23 सितम्बर तक आमंत्रित

खण्डवा 6 सितम्बर, 2019 - सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 6 एवं 9 में सत्र 2020-21 में प्रवेष के लिये पात्रता मापदण्डों को पूरा करने वाले केवल लड़कों के लिये आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेष परीक्षा हेतु आवेदन पत्र वितरण होना प्रारंभ हो गये हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेष परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रष्न होंगे। कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिये अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेष परीक्षा 5 जनवरी 2020 को होना निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.sainikshooladmission.in तथा www.sainikshoolrewa.ac.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी वेबसाईट के माध्यम से 23 सितम्बर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाईन नम्बर 8510055577 तथा 8510044411 पर संपर्क कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment