AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 11 September 2019

‘ग्राम पंचायत विकास योजना‘ के लिए जन-अभियान 2 अक्टूबर से

‘ग्राम पंचायत विकास योजना‘ के लिए जन-अभियान 2 अक्टूबर से
गांधी जयंती से ग्राम सभाओं की बैठक में तैयार होगी कार्य योजना

खण्डवा 11 सितम्बर, 2019 - प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 तक के लिये ‘‘ग्राम पंचायत विकास योजना‘‘ बनाई जायेगी। इसके अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘सबकी योजना-सबका विकास‘ की तर्ज पर गाँधी जयंती 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रदेश में जन-अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पंचायतों में 29 विषयों से संबंधित विभाग भागीदारी करेंगे।
प्रदेश की सभी 22 हजार 812 ग्राम पंचायतों में अभियान 2 अक्टूबर को ग्राम-सभाओं से शुरू होगा। ग्राम सभाएँ दो चरणों में होंगी। पंचायतों में सौंपे गये 29 विभागों के मैदानी कर्मी ग्राम का सर्वे कर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करेंगे। ग्राम सभाओं द्वारा बनाई योजना को ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद भारत सरकार के विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। जिला स्तर पर अभियान का नोडल अधिकारी कलेक्टर को नामांकित किया गया है। राज्य स्तर पर विभागीय समन्वय के लिए श्री आई.एस. ठाकुर संयुक्त आयुक्त, श्री प्रफुल्ल जोशी राज्य कार्यक्रम समन्वयक और श्री वी.के. त्रिपाठी उप संचालक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर से रेंडम आधार पर अभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी।

No comments:

Post a Comment