शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत
गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज
खण्डवा 11 जून, 2019 - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई थी, जिसे राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बढ़ाकर 12 जून कर दी गई है। गरीब वर्ग के बच्चे अपने आसपास के निजी स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार पालकों द्वारा अपने बच्चों के ऑनलाइन आवेदन करने व त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि 12 जून है। आवेदकों द्वारा विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र में उपस्थित होकर जाति प्रमाण, गरीबी रेखा संबंधी राशन कार्ड, एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा आवेदन की पावती व सत्यापन प्रपत्र डाउनलोड करने की तिथि 13 जून निर्धारित की गई है।
No comments:
Post a Comment