AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 June 2019

छात्राओं को महाविद्यालयीन प्रवेश पंजीयन में पोर्टल शुल्क नही लगेगा

छात्राओं को महाविद्यालयीन प्रवेश पंजीयन में पोर्टल शुल्क नही लगेगा 

खण्डवा 11 जून, 2019 - राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र में स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन के लिये सभी चरणों में पोर्टल शुल्क से पूर्णतः छूट दी है। छात्राओं को महाविद्यालयों में प्रवेश संबंधी ऑनलाइन पंजीयन केलिये पोर्टल निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। छात्रों के लिये यह शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र यथावत रहेगा। छात्राओं के संपूर्ण पोर्टल शुल्क एवं छात्रों के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क की एम.पी. ऑनलाइन को प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment