AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 29 June 2019

मक्का फसल में फॉल आर्मीवार्म कीट की संभावना एवं सुरक्षा के उपाय

मक्का फसल में फॉल आर्मीवार्म कीट की संभावना एवं सुरक्षा के उपाय

खण्डवा 29 जून, 2019 - जिले में मक्का फसल का क्षेत्र लगभग 25000 हेक्टर में किसानों द्वारा बोने की संभावना है। मक्का फसल में फॉल आर्मीवार्म कीट आने की सभांवना है इस कीट का प्रबंधन हेतु उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने किसान भाईयों को सलाह दी है कि वह समय पर बोनी करे। मानसून वर्षा के सांथ ही बुआई करें, अधिक बिलम्ब न करें। निर्धारित पौध अंतरण कतार से कतार 80 से.मी. व पौधे से पौधा 20 से.मी. पर बोनी करें। संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। अंतरवर्तीय फसल के रुप में दलहनी फसल अरहर, मूंग या उडद लगाए। प्रकाष प्रपंच का उपयोग कर वयस्क कीट (तितलियाँ) को आकर्षित कर नष्ट किया जा सकता है। खेतांे में फसल उगन से 40 दिन की अवस्था तक टी आकार की खुटियां लगाकर पक्षियों को बैठने की व्यवस्था करें। बीज बोने के पूर्व बीज का उपचार अवष्य करें।
फॉल आर्मीवार्म से बचाओ क उपाय
        मक्के की फसल को किसी भी दलहनी फसल के सांथ उगाना चाहिए। बीज को इमिडाक्लोप्रिड 600 एफ.एस. 48 प्रतिषत 1 या 2 मिली प्रति किलो की दर से उपचारित करना चाहिए। बुआई के 15-20 दिन बाद थायोडिकार्व 75 प्रतिषत् डब्ल्यूपी 400 ग्राम प्रति एकड या फ्लूबेंडामीड 480 एससी 60 मिली प्रति एकड या क्लोरेट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिषत एससी 60 मिली प्रति एकड या स्पिनोसेड 45 प्रतिषत एससी 80 मिली प्रति एकड इनमें से किसी एक कीट नाषक का प्रति एकड की दर से 150 लीटर पानी के सांथ घोल बनाकर छिडकाव करे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment