AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 June 2019

दस्तक अभियान के तहत ग्रामसभाओं का हुआ आयोजन

दस्तक अभियान के तहत ग्रामसभाओं का हुआ आयोजन

खण्डवा 21 जून, 2019 - जूनापानी, किल्लौद, भिगावा, शिवपुरी, आवल्या खारवा, छैगावंमाखन व अन्य गावों में गुरूवार को ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों व महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा दस्तक अभियान अंतर्गत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों की सेहत से संबंधी जानकारी दी। इस दौरान पोषण आहार, टीकाकरण, विटामिन-ए, आयरन की गोली, एनीमिया, दस्त रोग, परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई तथा ओ.आर.एस. बनाने की विधि का प्रदर्शन कर बताया गया। इसके अलावा ग्राम भिगावा एवं आवल्या खारवा में दस्तक अभियान के अंतर्गत जनजागृति रैली निकालकर भी ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया। 

No comments:

Post a Comment