AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 30 June 2019

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के श्रमिकों के सत्यापन के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के श्रमिकों के सत्यापन के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित 

खण्डवा 30 जून, 2019 - मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सघ निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ‘‘संबल‘‘ के तहत पंजीकृत श्रमिकों के सत्यापन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय सिविल लाइन खण्डवा में कार्यरत रहेगा,जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2232040 है। श्रम निरीक्षक श्री सचदानंद पाण्डे को खालवा, पुनासा, खण्डवा व हरसूद जनपद क्षेत्र तथा नगर निगम खण्डवा व नगर परिषद छनेरा का कार्य आवंटित किया गया है तथा श्रम निरीक्षक खुशबु मण्डलोई को पंधाना, छैगांवमाखन व किल्लौद जनपद तथा पंधाना, ओंकारेश्वर व मूंदी नगर परिषद का कार्य आवंटित किया गया है। यह दोनों अधिकारी संबंधित जनपद व नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन सत्यापन कार्य की जानकारी संकलित करेंगे और श्रम सेवा पोर्टल पर इन्हें अद्यतन कराएंगे। 

No comments:

Post a Comment