AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 26 June 2019

नशा निवारण दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

नशा निवारण दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

खण्डवा 26 जून, 2019 - अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालयों में नशा निवारण संबंधी शपथ ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने ग्राम खेड़ी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों व मरीजों के परिजनों को नशा निवारण संबंधी शपथ दिलाई। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती हेमलता सोलंकी डाबर ने बताया कि श्री दादाजी नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में’ बुधवार को अंतराष्ट्रीय नशा निवारण के अवसर पर विभिन्न शासकीय स्कूलों द्वारा अपनी - अपनी स्कूलों से नगर निगम तक रैली का आयोजन किया गया । रैली के बाद नगर निगम प्रांगण में  जन-जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलापथक टीम राजू रामदेव एवं मनोज जोशी द्वारा नशा मुक्ति भजन के साथ किया मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी द्वारा  बच्चो को नशे के सेवन से होने वाली बीमारियां के बारे में बताएं साथ ही नशे के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में भी बताया साथ मैडम द्वारा बच्चों से नशा ना करने के अपील की एवं बच्चो को नशा ना करने का संकल्प  एवं शपथ दिलवाया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षको को नशा न करने के लिए शपथ पत्र भरवाए गए। 

No comments:

Post a Comment