AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 18 June 2019

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 18 जून, 2019 - मुख्यमंत्री पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक के व्यक्तियों को स्वरोजगार के रूप में कृषि, उद्योग व्यवसाय स्थापित करने के लिये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाना है। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि योजना अंतर्गत 10 लाख रू. तक की परियोजना तक ही बैंक ऋण प्रकरण जिनका 30 प्रतिशत अनुदान की राशि रू. 2 लाख से अधिक न हो प्राथमिकता के आधार पर आवेदन पत्र स्वीकृत किये जावेंगे। इस लक्ष्य प्रति हितग्राही औसत रूपये 2 लाख पूंजी अनुदान का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे युवक युवतियां जो पशुपालन के लिये कक्षा 5वीं उत्तीर्ण, तकनीकी कार्य के लिये 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं अन्य गतिविधियों के लिये कक्षा 8वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। इसके साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाले ऋण प्रकरण जैसे कृषि एवं कृषि पर आधारित व्यवसाय खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण लघु एवं कुटीर उद्योग विशेष रूप से लिए जावेंगे। आवदेक जिले का मूल निवासी हो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, म.प्र. में घोषित पिछड़ा वर्ग का जाति के सबंध में आवेदक का जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आय 6 लाख की सीमा के अंतर्गत हो, उम्र 18 से 45 वर्ष, रोजगार कार्यालय का वैद्य पंजीयन, परिवहन संबंधी उद्देश्य हेतु वैद्य व्यवसायिक अनुज्ञप्ति, लायसेंस धारी हो, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, पात्र गतिविधियों में कृषि क्षेत्र में डेयरी, बकरी पालन, टयूबवेल खनन, इत्यादि परिवहन क्षेत्र में आटो रिक्शा, बस इत्यादि छोटे व्यवसाय हेतु दुकान, ब्युटीपार्लर, फर्नीचर निर्माण, होटल, ढाबा, ऑटो पार्टस, ऑटो, कार वर्कशाप, दर्जी, बेकरी इत्यादि तकनीकी व्यवसाय में कम्प्यूटर, इंटरनेट, फोटोकॉपी, इलेक्ट्रानिक्स गुडस विक्रय एवं मरम्मत, मोबाइल विक्रय एवं रिपेयरिंग, वीडियो शूटिंग इत्यादि। हितग्राही किसी भी बैंक से डिफाल्टर न हो, वे निर्धारित आवेदन पर जो सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण खण्डवा से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते है। आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण म.प्र. भोपाल द्वारा जिले में 40 हितग्राहियों के लिये रू. 72 लाख वित्तीय लक्ष्य अनुदान निर्धारित करते हुये योजना हेतु शासन ने सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण खण्डवा को संयोजक के रूप में वर्ष 2019-20 के लिे बैंको से ऋण हेतु लक्ष्य दिये गये है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक के व्यक्ति निर्धारित आवेदन पत्र वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण खण्डवा से सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment