वाहन चालकों को वर्षा ऋतु में सावधानी बरतने के निर्देश
खण्डवा 18 जून, 2019 - समस्त यात्रीयान, स्कूल बस एवं मालयान स्वामियों एवं चालकों, परिचालकों को अवगत कराया जाता है कि वर्षाकाल में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने हेतु वाहन का मेन्टेनेस जैसे ब्रेक गियर, वाईपर, छत तिरपाल, हेडलाईट इंडीगेटर आदि जाँचने के उपरांत ही वाहन संचालित करने की अपने स्टॉफ को अनुमति दें। अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि अपने वाहन चालकों के चालक लायसेंस श्रेणी वैधता की जाँच कर ले एवं उन्हें निर्देशित करें कि वर्षाकाल में किसी पुल या पुलिया पर पानी होने की दशा में वाहन को किसी भी स्थिति में न चलावें। वर्षा होने की स्थिति में वाहन की गति धीमी एवं नियंत्रित रखें व यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें । इसके अतिरिक्त सड़कों पर गढ़्ढों में पानी भरे होने की दशा में वाहन सुरक्षित रूप से चलायें, सिंगल रोड होने की स्थिति में वाहन रोककर सावधानीपूर्वक क्रासिंग करें एवं वाहन चलाते समय नशा न करें।
अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री बिल्लौरे ने सलाह दी है कि बगैर फाटक वाली रेल लाईन, संकरी पुलिया पर सावधानीपूर्वक चले, रेस ड्राईविंग, ओव्हर टेकिंग एवं लापरवाही से वाहन न चलायें। वाहन में फर्स्टएड बाक्स जिसमें वैध समय सीमा की दवाईयां हो यह सुनिश्चित कर लें। वाहन के समस्त कागजात जैसे मुख्यतः परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण जाँच प्रमाणपत्र एवं अन्य वाहन संबंधी दस्तावेज चैककर ले एवं उनके वैध होने की स्थिति में ही वाहन संचालन करें। नागरिकों व यात्रियों की सुरक्षा तथा सड़कों की क्षति से बचाने हेतु यात्री यान एवं मालयान में ओव्हर लोडिंग न करें। उन्होंने बताया कि यात्री वाहन में आवश्यक आपातकालीन व्दार पूर्ण रूप से उपर्युक्त है अथवा नहीं यह जाँच करें। यात्री वाहन के पीछे की साईड की जाली हटा लें एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment