दस्तक अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रही है स्वास्थ्य सेवाएं
खण्डवा 12 जून, 2019 - वर्ष 2019-20 में ‘‘दस्तक अभियान’’ का प्रथम चरण सोमवार 10 जून से जिले में चलाया जा रहा है स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व्दारा जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चे वाले परिवारों के घर-घर जाकर दस्तक अभियान अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवायें बच्चों को दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता व ग्राम की आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व्दारा महिला को एकत्रित करके अभियान संबंधी व स्वास्थ्य की जानकारी देकर परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसीक्रम में विकासखंड खालवा के ग्राम दोगालिया में मैदानी कार्यकर्ताओं व्दारा बच्चों को स्वास्थ्य सेवायें एवं उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई ।

No comments:
Post a Comment