‘‘फसल ऋण माफी योजना‘‘ के लिए किसान, अपने बैंक खाते आधार से जुड़वा लें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किसानों से की अपील
खण्डवा 12 जनवरी, 2019 - राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के तहत सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक से फसल ऋण लेने वाले किसानों को अधिकतम 2 लाख रुपये की सीमा तक पात्रतानुसार लाभ दिया जाएगा। वे सभी किसान, जो 31 मार्च, 2018 की स्थिति में नियमित ऋण खाते में ऋण प्रदाता संस्था द्वारा प्रदाय फसल ऋण की बकाया राशि के रूप में दर्ज हैं तथा जिन किसानों पर 31 मार्च, 2018 में रेग्युलर आउटस्टेंडिंग लोन था और 12 दिसम्बर, 2018 तक जिन्होंने पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से लोन चुका दिया है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दें। उन्होंने बताया कि उन किसानों को ऋण माफी का लाभ प्राथमिकता से दिया जायेगा, जिनके बैंक खाते, आधार कार्ड से जुड़े है। अतः जिन किसानों के बैंक खाते आधार नम्बर से लिंक नहीं है वे तत्काल अपने बैंक खाते आधार नम्बर से जुड़वा लें।
No comments:
Post a Comment