AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 31 January 2019

पर्यटन के तीन विषयों में बी.बी.ए. पाठ्यक्रम प्रारंभ

पर्यटन के तीन विषयों में बी.बी.ए. पाठ्यक्रम प्रारंभ
ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आमंत्रित

खण्डवा 31 जनवरी, 2019 - मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित ‘’मध्यप्रदेश इन्स्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटलिटी, ट्रेवल एण्ड टूरिज्म स्टडीज’’ ने हाल ही में टूरिज्म क्षेत्र में अध्ययन को बढ़ावा देने  के लिए तीन अलग-अलग विषयों में बी.बी.ए. पाठ्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक छात्र-छात्रायें अब बी.बी.ए. के साथ हॉस्पीटलिटी, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट जैसे विषयों का चयन कर सकते हैं।
छात्र-छात्राओं को इस जानकारी से अवगत करवाने के लिए टूरिज्म बोर्ड द्वारा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किया जा रहा है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को  आयोजित परीक्षा में शामिल होगा होगा। परीक्षा में निर्धारित विषयों के साथ टूरिज्म से संबंधित प्रश्न भी पूछे जायेंगे। यह परीक्षा राजगढ़, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर और विदिशा में आयोजित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment