AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 24 January 2019

लैंगिंक उत्पीड़न रोकने के लिए गठित समितियों के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

लैंगिंक उत्पीड़न रोकने के लिए गठित समितियों के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण 

खण्डवा 23 जनवरी, 2019 - महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिंक उत्पीड़न रोकने के लिए उद्देश्य से विभिन्न शासकीय कार्यालयों में  आंतरिक परिवाद समितियों का गठन किया गया है। जिले के विभिन्न कार्यालयों में गठित इन समितियों के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालयों में कोई अधिकारी कर्मचारी यदि महिला सदस्यों को लैंगिंक आधार पर परेशान करता है तो उसके खिलाफ आंतरिक परिवार समिति को अवश्य शिकायत करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय भारद्वाज ने लैंगिंक उत्पीड़न रोकने के लिए स्थापित अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी तथा समझाया कि लैंगिक उत्पीड़न होने की दशा में महिला कर्मचारियों को किस तरह शिकायत दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंतरिक परिवाद समिति की कार्यवाही से यदि पीड़ित महिला कर्मचारी संतुष्ट नहीं है तो जिला स्तरीय समिति के समक्ष अपनी शिकायत महिलाएं दर्ज करा सकती है। कार्यशाला में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मण्डलोई ने भी इस अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 

No comments:

Post a Comment