AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 28 January 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अधिकारियों को सौंपे आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अधिकारियों को सौंपे आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र

खण्डवा 28 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के एक दर्जन अधिकारियों को आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिन कार्यालयों को क्वालिटी मेनेजमेंट सिस्टम के लिए कलेक्टर श्री गढ़पाले ने आई.एस.ओ. 9001ः 2015 से प्रमाण पत्र प्रदान किए, उनमें जिला पंचायत खण्डवा, तहसीलदार कार्यालय खण्डवा, अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, कलेक्ट्रेट की खनिज शाखा, आदिवासी विकास कार्यालय तथा परियोजना प्रशासक कार्यालय खण्डवा, जनपद पंचायत पंधाना, जनपद पंचायत हरसूद, जनपद पंचायत खालवा, जनपद पंचायत पुनासा, जनपद पंचायत खण्डवा, जनपद पंचायत बलड़ी व जनपद पंचायत छैगांवमाखन शामिल है। 

No comments:

Post a Comment