AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 25 January 2019

‘‘भारत पर्व‘‘ पर आज आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी

‘‘भारत पर्व‘‘ पर आज आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी

खण्डवा 25 जनवरी, 2019 -  लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को सायं 7 बजे स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को स्वराज संस्थान एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। इस कार्यक्रम में आजादी के तराने सुश्री कविता शुक्ला एवं उनके 8 सदस्यी दल द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में धार जिले के श्री कृष्णा मालीवाड के 16 सदस्यी दल द्वारा भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर विकास प्रदर्षनी का आयोजन भी गौरीकंुज सभागृह के परिसर में किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment