AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 24 January 2019

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट खंडवा में 26 जनवरी को मच्छरदानी वितरण करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट खंडवा में 26 जनवरी को मच्छरदानी वितरण करेंगे
जिले के 228 गांवों में पौने दो लाख मच्छरदानियां होंगी वितरित

खण्डवा 24 जनवरी, 2019 -  प्रदेश में गरीब, कमजोर और अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के प्रदेश के 1.62 करोड़ जरूरतमंद व्यक्तियों को मलेरिया रोग के संक्रमण से बचाने के लिये कीटनाशक दवायुक्त मच्छरदानी निःशुल्क वितरित की जायेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ छिन्दवाड़ा में और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट खंडवा में मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारंभ करेगे। मंत्रि-परिषद के अन्य सदस्य अपने-अपने प्रभार के जिलों में मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल ने बताया कि खण्डवा जिले के 228 ग्रामों में कुल 1,73,200 मच्छरदानियां वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि ये मच्छरदानियां नई तकनीक ‘‘लाँग लॉस्टिंग इन्सेक्टीसाइडल नेट‘‘ एल.एल.आई.एन. से बनाई गई है। इसमें निर्माण के दौरान ही नायलोन के धागों में कीटनाशक दवा सिंथेटिक पायरेथ्राइड मिश्रित कर इसे बनाया गया है। इस मच्छरदानी की मजबूती और कीटनाशक क्षमता अधिक समय तक प्रभावी रहती है। कीटनाशकयुक्त मच्छरदानी में उपयोग किये गये कीटनाशक 3 वर्षों तक और 20 बार धुलाई करने तक प्रभावी रहते हैं। मच्छरदानी स्मॉल, मीडियम और लार्ज साइज में प्रदाय की जा रही है। कीटनाशकयुक्त मच्छरदानी के उपयोग से मलेरिया के संक्रमण और अन्य मच्छर जनित रोगों से सुरक्षा मिलती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि एल.एल.आई.एन. के उपयोग के बाद मलेरिया के प्रकरणों में 60 से 80 प्रतिशत की कमी आना संभावित है। देश में वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य को पाने में एल.एल.आई.एन. एक महत्वपूर्ण घटक है।

No comments:

Post a Comment