AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 28 January 2019

भारत पर्व पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

भारत पर्व पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 

खण्डवा 27 जनवरी, 2019- गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में धार एवं इंदौर के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अनुभा जैन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में उड़ान समिति इंदौर के कलाकारों द्वारा आजादी के तराने प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में धार जिले के श्री कृष्णा मालीवाड के 16 सदस्यी दल द्वारा मनभावन भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 

No comments:

Post a Comment