AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 21 January 2019

फरवरी माह के लिए खाद्यान्न आवंटित

फरवरी माह के लिए खाद्यान्न आवंटित

खण्डवा 21 जनवरी, 2019 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राथमिकता प्राप्त परिवारों तथा अन्त्योदय अन्न योजना से लाभान्वित होने वाले अति गरीब परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से फरवरी 2019 माह में वितरण हेतु गेहूं, चावल व नमक का आवंटन जारी कर दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 206654 प्राथमिकता परिवार है तथा 33492 अन्त्योदय परिवार है। अन्त्योदय तथा प्राथमिकता प्राप्त परिवारों के लिए कुल 38601.03 क्विंटल गेहूं , 21505.22 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है।
         जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय परिवारों में जिसमें 6 सदस्य तक है उनको 1 राषन कार्ड पर 30 किलो गेंहू, 5 किलो चावल, सहित कुल 35 किलो खाद्यान्न 1 रूपये प्रति किलो दर पर वितरित किया जाएगा। इसके अलावा जिन अन्त्योदय परिवारों में 7 एवं 7 से अधिक सदस्य है तो उनको 3 किलो गेंहू व 2 किलो प्रति सदस्य चावल सहित कुल 5 किलो खाद्यान्न आवंटित किया जायेगा। उन्होंने बतायाकि प्राथमिकता परिवारों को 3 किलो गेंहू व 2 किलो चावल सहित कुल 5 किलो खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से 1 रूपये प्रति किलो दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment