AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 12 January 2019

युवा दिवस पर एड्स जन जागरूकता रैली सम्पन्न

युवा दिवस पर एड्स जन जागरूकता रैली सम्पन्न

खण्डवा 12 जनवरी, 2019 - युवा दिवस के अवसर पर शनिवार को एच.आई.वी. एड्स के प्रति जागरूकता लाने के उद्देष्य से जनजागृति रैली आयोजित की गई। रैली को डाॅ. एन.के. सेठिया ने जिला अस्पताल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में नर्सिंंग छात्राऐं, स्वयं सेवी संस्था विश्वास परियोजना और विहान परियोजना के सदस्य सम्मिलित थे। रैली में विद्यार्थियों व्दारा एड्स से होने वाली बीमारी और उसके बचाव संबंधित तख्तियां एवं बैनर, नारे, माईकिंग के माध्यम से शहर में सन्देश दिया। रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर नगर निगम, बाॅम्बे बाजार, बस स्टेशन, मछली बाजार, जलेबी चैक होते हुए जिला अस्पताल परिसर में सपन्न हुई।
      एड्स रोग के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डाॅ. नितिन कपूर ने बताया कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो लाइलाज है, इसमें सावधानी ही सबसे बढ़िया इलाज है। उन्होंने बताया कि एड्स किसी एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क करने से, एच.आई.वी. संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से , ऐसी एच.आई.वी. संक्रमित सुईयां इस्तेमाल करने से जिन्हें विसंक्रमित न किया हो और एच.आई.वी. संक्रमित गर्भवती स्त्री से उसके बच्चे को गर्भावस्था में या प्रसव के दौरान व स्तनपान से होता है। उन्होंने बताया कि एड्स एच.आई.वी. या एड्स संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से, एक साथ रहने से, साथ में खाना खाने से, खाने बर्तन, कपड़े, बिस्तर, शौचालय, स्वीमिंग पुल इत्यादि के सामूहिक उपयोग से, खासने, छींकने या हवा से, मच्छरों के काटने या घरों में पाये जाने वाले किड़े मकोड़े के काटने से एच.आई.वी. संक्रमण नहीं होता है। 

No comments:

Post a Comment