AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 18 January 2019

पहले चार दिनों में जिले के लगभग 43 हजार किसान जमा कर चुके हंै आवेदन

‘‘जय-किसान फसल ऋण माफी य¨जना‘‘ के तहत
पहले चार दिनों में जिले के लगभग 43 हजार किसान जमा कर चुके हंै आवेदन

खण्डवा 18 जनवरी, 2019 - जय किसान फसल ऋण माफी य¨जना का लाभ लेने के लिये प्रदेश के किसान¨ं में भरपूर उत्साह है। इस य¨जना के तहत किसानों के आवेदन जमा करने का कार्य 15 जनवरी से प्रारंभ हुआ। पहले चार दिन¨ं जिले के लगभग 43 हजार किसान¨ं ने ग्राम पंचायत¨ं में कर्ज माफी के आवेदन-पत्र जमा करवा दिये है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 42228 किसान शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में 33375 हरे, 7361 सफेद, 1492 गुलाबी फार्म किसानों ने जमा कराये है। शहरी क्षेत्र में जमा कुल 758 में से 612 किसानों ने हरे फार्म, 105 किसानों ने सफेद फार्म तथा 41 किसानों ने गुलाबी फार्म जमा कराये है। 
उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता ने बताया कि जिले में कर्ज माफी के जो आवेदन जमा करवाये उनमें 33375 हरे फार्म , 7361 सफेद फार्म अ©र 1492 गुलाबी आवेदन-पत्र शामिल हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक है उन्हें हरे फार्म जमा करना है, जिन किसानों के बैंक खाते आधार से नहीं जुड़े है उन्हें सफेद रंग के आवेदन- पत्र जमा कराने होंगे। किसानों की लिस्ट के बारे में अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए किसान को गुलाबी रंग वाला फार्म जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि खण्डवा जनपद के ग्रामों में 4629 हरे फार्म, 1744 सफेद फार्म तथा 206 गुलाबी फार्म सहित कुल 6579 फार्म अब तक जमा हो चुके है। 
इसी तरह पुनासा जनपद के ग्रामों में 7397 हरे फार्म, 1562 सफेद फार्म तथा 203 गुलाबी फार्म सहित कुल 9162 फार्म अब तक जमा हो चुके है। पंधाना जनपद के ग्रामों में 5952 हरे फार्म, 1573सफेद फार्म तथा 162 गुलाबी फार्म सहित कुल 7660 फार्म अब तक जमा हो चुके है। छैंगावमाखन जनपद के ग्रामों में 5104 हरे फार्म, 725 सफेद फार्म तथा 122 गुलाबी फार्म सहित कुल 5951 फार्म अब तक जमा हो चुके है। हरसूद जनपद के ग्रामों में 3950 हरे फार्म, 170 सफेद फार्म तथा 91 गुलाबी फार्म सहित कुल 4211 फार्म अब तक जमा हो चुके है। बलडी जनपद के ग्रामों में 1518हरे फार्म, 103 सफेद फार्म तथा 41 गुलाबी फार्म सहित कुल 1662 फार्म अब तक जमा हो चुके है। खालवा जनपद के ग्रामों में 4852 हरे फार्म, 1484 सफेद फार्म तथा 667 गुलाबी फार्म सहित कुल 7003 फार्म अब तक जमा हो चुके है। 

No comments:

Post a Comment