AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 18 January 2019

राजस्व षिविरों मंे 385 आवेदनों का हुआ निराकरण

राजस्व षिविरों मंे 385 आवेदनों का हुआ निराकरण

खण्डवा 18 जनवरी, 2019 - नागरिकों की राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं के निराकरण के उद्देष्य से जिले के सभी टप्पा व तहसीलों की एक-एक ग्राम पंचायतों में राजस्व षिविर आयोजित किए जाते है। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि 16 एवं 17 जनवरी को जिले में आयोजित कुल 24 स्थानों पर आयोजित राजस्व शिविरों में कुल 624 आवेदन प्राप्त हुए ,जिनमें से 385 का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि इन राजस्व षिविरों में नक्शा तरमीम के 28 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी तरह न्यायालयों के आदेशों का राजस्व अभिलेखों में इंद्राज करने संबंधी 11 आवेदन प्राप्त हुए सभी का मौके पर ही निराकरण किया गया। सभी पटवारी हल्कों के अंतर्गत प्रत्येक गांव में किश्त बंदी बी-1 का वाचन शिविर के पूर्व किया गया तथा प्राप्त 12 आवेदनों को मौके पर निराकरण किया गया। कब्जा दिलाने संबंधी 1 आवेदन का निराकरण किया गया। जन्म मृत्यु पंजीयन संबंधी 2 आवेदन, अविवादित बटवारें का एक, अविवादित नामांतरण का 2, फौती नामांतरण के 19 आवेदनों का निराकरण भी राजस्व शिविरों में किया गया। खातेदारों की जमीन में वृक्ष, कुआं , मकान आदि की राजस्व खसरे के कालम नम्बर 12 में प्रविष्टि के 26 आवेदन प्राप्त हुए, सभी का निराकरण किया गया। इसके अलावा शासकीय परिसम्पत्तियों को खसरे में दर्ज करने संबंधी 14 आवेदनों का निराकरण किया गया। कृषकों के कम्प्यूट्राइल्ड खातों में आधार नम्बर दर्ज करने संबंधी 22 आवेदनों का तथा आय व मूल निवासी एवं जाति प्रमाण पत्र संबंधी 55 आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया । कम्प्यूटर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टि के सत्यापन संबंधी 22 आवेदन निराकृत किए गए तथा शिविर में 76 किसानों को निःशुल्क भू अधिकार ऋण पुस्तिका वितरित की गई। कुल 18 प्रकरणों में बैंकों द्वारा बंधक की गई सम्पत्तियों को खसरे में इंद्राज किया गया। कुल 61 आवेदन गरीब परिवार की सूची में नाम जुड़वाने संबंधी निराकृत किए गए। 

No comments:

Post a Comment