18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वायें
कलेक्टर ने महाविद्यालय व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यो को दिए निर्देश
खण्डवा 9 जनवरीए 2019 . भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाता एवं मतदाता सूची में शामिल किये जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने जिले के सभी महाविद्यालयों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों की सूची तैयार करें तथा इन सूचीबद्ध विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित करे कि वे अपने निकटतम मतदान केन्द्र पर जाकर अपने नाम वोटर लिस्ट में जुड़वायेंए ताकि आगामी दिनों में सम्पन्न होने वाले लोकसभा निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि वे इस कार्य में रूचि लेकर सुनिश्चित करे कि कोई भी विद्यार्थी जो कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हैए मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूट जायें।
No comments:
Post a Comment