AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 22 March 2016

सांसद श्री चौहान ने दी होली की शुभकामनाएँ

सांसद श्री चौहान ने दी होली की शुभकामनाएँ

खण्डवा 22 मार्च, 2016 -  सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। सांसद श्री चौहान ने शुभकामना संदेष में कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है। भारतीय परम्परा में होली का विशेष महत्व है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जन सेवा के लिये समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आपसी द्वेष को भूलकर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। सांसद श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम-भाव के साथ होली पर्व मनाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment