AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 21 March 2016

सिंहस्थ के लिए स्वीकृत सभी निर्माण कार्य 10 अप्रैल तक हरहाल में पूर्ण करें - अध्यक्ष सिंहस्थ आयोजन समिति श्री माखनसिंह

सिंहस्थ के लिए स्वीकृत सभी निर्माण कार्य 10 अप्रैल तक हरहाल में पूर्ण करें - अध्यक्ष सिंहस्थ आयोजन समिति श्री माखनसिंह
ओंकारेष्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यो का अवलोकन कर बैठक में की प्रगति की समीक्षा




खण्डवा 21 मार्च, 2016 - केन्द्रीय सिंहस्थ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह ने सोमवार को ओंकारेष्वर में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुये प्रचलित निर्माण कार्यो का अवलोकन किया तथा एनव्हीडीए रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को निर्देष दिये कि सभी कार्य 10 अप्रैल तक हरहाल में पूर्ण करें। श्री माखन सिंह ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों , पत्रकारों , व साधू संतो से अलग अलग चर्चा कर सिंहस्थ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं को और अधिकतर बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिये। इस दौरान मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, नगर पंचायत अध्यक्ष, सिंहस्थ कार्यो के प्रभारी श्री दिनेष मिश्रा, एसडीएम सुश्री जानकी यादव, सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। श्री माखन सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे सिंहस्थ आयोजन से संबंधित कार्यो को सरकारी कार्य न मानते हुये सेवाभाव एवं समर्पित भाव से कार्य करें तथा प्रयास करें कि सिंहस्थ के दौरान बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं को कोई परेषानी न हो। 
सिंहस्थ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह ने इस दौरान मोरटक्का तिराहे पर यातायात व्यवस्था तथा वहां निर्मित शौचालयों एवं पेयजल एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच प्रचलित निर्माण कार्यो को भी देखा। 
बैठक में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सिंहस्थ आयोजन को ध्यान में रखते हुये एक्वाडक रोड लगभग सवा करोड़ रूपये लागत से निर्मित की जा रही है। इसके अलावा 2 पेन्टून ब्रीज निर्मित किये जा रहे है। झुला पूल से भैरवघाट तक पूल निर्माण किया गया है। लगभग सवा 2.25 करोड़ रूपये लागत से 20 बिस्तरीय भवन निर्मित किया जा चुका है। इसके अलावा बस स्टेण्ड भवन का विस्तार किया गया है, फायर ब्रीग्रेडर स्टेषन तैयार किया जा चुका है। जल संसाधन विभाग द्वारा 3.79 करोड रूपये लागत से ब्रम्हण घाट पर नवीन घाट निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह 2.04 करोड़ रूपये लागत से नागर घाट पर , 1.93 करोड़ रूपये लागत से पिछला घाट तथा 2.65 करोड़ रूपये लागत से संगमघाट पर नवीन घाट का निर्माण किया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा अभय घाट से नवीन घाट से जोड़ने के लिए 10 लाख रूपये लागत से पहॅुंच मार्ग बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ओंकारेष्वर के आसपास कुल 17 अस्थाई केम्प विकसित किये जा रहे है। जिनमें पेयजल, शौचालय, व शेड की व्यवस्था की जायेगी। इन सभी स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जायेगी। लगभग 30 लाख रूपये लागत से रिवर एम्बूलेंस क्रय की जा रही है। लगभग 76 लाख रूपये लागत से मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा घाटी विकास निगम द्वारा 12.90 करोड़ रूपये लागत से रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य लगभग 80 प्रतिषत पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में आयोजित होने वाले इस सिंहस्थ मेले में श्रृद्धालुओं के पैर न जले इसके लिए लगभग 2 किलोमीटर लम्बी अस्थाई मेटिंग लगवाई जायेगी। इस कार्य पर 10 लाख रूपये व्यय किये जायेंगे। इसके अलावा गर्मी को ध्यान में रखते हुये लगभग 4 लाख रूपये लागत की चप्पले श्रृद्धालुाओं की सुविधा के लिए क्रय की जा रही है।  
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने बताया कि 58 नये स्थानों पर सीसीटीवी केमरे स्थापित किये गये है। इससे पूर्व पहले से 50 स्थानों पर सीसीटीवी केमरे लगे हुये है। इस तरह कुल 108 स्थानों पर केमरों के माध्यम से छोटी बड़ी घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के विषेष तैराकों की ड्यूटी भी सिंहस्थ के दौरान ओंकारेष्वर में लगाई जायेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बैठक में बताया कि नगर पंचायत द्वारा लगभग 62.33 लाख रूपये लागत से अन्नपूर्णा रोड उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 5 नालों पर टीवेज ट्रीमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इस कार्य की लागत 2.43 करोड़ रूपये है। लगभग 15 लाख रूपये लागत से वाहन पार्किंग के 3 स्थान विकसित किये जा रहे है। नगर पंचायत द्वारा 200 शौचालयों का निर्माण लगभग 50 लाख रूपये लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा पथ पर लगभग 45 लाख रूपये लागत से विद्युतिकरण का कार्य किया जा रहा है , लगभग 86 विद्युत के खम्बे लगा दिये गये है तथा एलईडी लाईट शीघ्र ही लगा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि शहर में सभी खम्बों पर एलईडी लाईट लगा दी गई है। सिंहस्थ के दौरान लगभग 150 अस्थाई पाऊ स्थापित की जायेगी। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुये 6 नये ट्वबेल स्थापित किये जा चुके है। नगर पंचायत द्वारा 15 नग मोबाईल टायलेट खरीद लिये गये है। प्रत्येक में 10 सिटर शौचालय की व्यवस्था है। मेला स्थल पर सफाई के लिए अतिरिक्त श्रमिकों की सेवाएं ली जायेगी। 
कार्यपालन यंत्री लोक  निर्माण विभाग श्री विजय सिंह पंवार ने बताया कि मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच 12.45 करोड़ रूपये लागत से मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ढ़ाई करोड़ रूपये लागत से परिक्रमा पथ को बेहतर बनाया जा  रहा है। मंदिर परिसर में लगभग 1 करोड़ रूपये लागत से श्रृद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही है तथा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। 
जनप्रतिनिधियों से की चर्चा
सिंहस्थ केन्द्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह ने एनव्हीडीए विश्रामगृह में ओंकारेष्वर के गणमान्य नागरिकों व मीडिया प्रतिनिधियों से सीधी चर्चा की तथा उनसे सिंहस्थ आयोजन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने अपने स्तर से जो भी सेवा बने वह उन सिंहस्थ के दौरान करें, ताकि सिंहस्थ में आने वाले श्रृद्धालुओं को कोई परेषानी न हो तथा यहां आने वाले श्रृद्धालु ओंकारेष्वर की व्यवस्थाओं की सराहना करें। 
साधु संतो से की चर्चा
सिंहस्थ केन्द्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह ने साधु संतो व अखाड़ो के प्रतिनिधियों से पृथक से चर्चा कर उनके सुझाव आमंत्रित किये तथा कहा कि सिंहस्थ के दौरान वे भी जिला प्रषासन तथा सिंहस्थ आयोजन समिति को हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जायेगा कि सिंहस्थ आयोजन के दौरान यहां आने वाले साधु संतो को कोई असुविधा न हो। 

No comments:

Post a Comment