AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 16 March 2016

नागरिक आपूर्ति निगम के एम.डी. श्री किदवई ने किया खरीद केन्द्रों का निरीक्षण

नागरिक आपूर्ति निगम के एम.डी. श्री किदवई ने किया खरीद केन्द्रों का निरीक्षण

खण्डवा 16 मार्च, 2016 - समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का कार्य जिले मंे प्रारंभ हो चुका है। जिले में कुल 70 गेंहू उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। मध्य प्रदेष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री फैज अहमद किदवई ने बुधवार को जिले के आधा दर्जन खरीद केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अमलपुरा , खेड़ी, आषापुर , छनेरा, रूस्तमपुर, पंधाना व काला आमकला खरीद केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आलोक सिंह , जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.आर. कोठारे व नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री राकेष चौधरी , सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कोठारे ने बताया कि बुधवार को पहले दिन जिले में कुल 1700 क्विंटल गेंहू समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। 
अपने निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक श्री किदवई ने खरीद केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीद केन्द्रों पर नमी मापक यंत्र , तौल कांटे, किसानों के लिए छांव व पेयजल की व्यवस्थाओं को देखा। प्रबंध संचालक श्री किदवई ने विक्रेता किसानों से चर्चा कर बाजार भाव की जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि गेंहू विक्रय के लिए एसएमएस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर वे आज अपना गेंहू बेचने आये है। ग्राम पंधाना मंे आज कुल 10 किसानों को एसएमएस प्राप्त हुआ है। पंधाना मण्डी के उपार्जन केन्द्र पर गेंहू बेचने आये किसान श्री अयूब खां ने श्री किदवई को बताया कि वह 3 ट्राली गेंहू बेचने के लिए आया है। इसी तरह प्रबंध संचालक श्री किदवई ने ग्राम रूस्तमपुर में किसान श्री दिनेष कुषवाह से चर्चा की उसने बताया कि वह अपने 50 क्विंटल गेंहू आज बेचने के लिए लाया है। श्री किदवई ने नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रदाय बारदाने की गुणवत्ता को भी परखा।

No comments:

Post a Comment