AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 March 2016

पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा

पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा




खण्डवा 26 मार्च, 2016 - पुलिस महानिदेषक मध्य प्रदेष श्री सुरेन्द्र सिंह ने शनिवार को ओंकारेष्वर में आगामी सिंहस्थ के आयोजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ओंकारेष्वर मंदिर में श्रृद्धालुओं के आवागमन के मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मांधाता थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस कन्ट्रोल रूम व नवनिर्मित बेरकों का भी अवलोकन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक गुप्तवार्ता श्री सरबजीत सिंह , पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विपिन माहेष्वरी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जी.जी. पाण्डे, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, एडिषनल एसपी श्री गोपाल खाण्डेल सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे। 
पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्देष दिए कि सिंहस्थ के दौरान आंेकारेष्वर ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के रूकने के लिये बेहतर व्यवस्था की जाये। उन्होनें निर्देष दिये कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन का विषेष ध्यान रखा जाये तथा प्रयास किया जाये कि श्रद्धालुओं को कम से कम परेषानी हो। उन्होनें मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच विभिन्न स्थानों पर बनाये गये पार्किंग स्थलों का जायजा भी लिया तथा दोपहिया व चार पहिया वाहनो के लिये अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देष दिये। उन्होनें निर्देष दिये कि मंदिर के पास स्थित पुराने पुल व झूला पुल पर भीड़ एकत्रित ना होने दे यह व्यवस्था सुनिष्चित की जाये। पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान जेपी चौक पर यातायात की व्यवस्था बेहतर बनाने तथा मंदिर जाने वाले श्रृद्धालुओं के पुल पर प्रवेष से पूर्व जिगजेग व्यवस्था की जाये, ताकि पुल पर एक साथ भीड़ एकत्र न हो। 
कलेक्टर डॉ.एम.के.अग्रवाल ने इस दौरान बताया कि ओंकोरष्वर के परिक्रमा पथ के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेष्वर में लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से 30 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित हो चुका है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ आयोजन को ध्यान में रखते हुये एक्वाडक रोड लगभग सवा करोड़ रूपये लागत से निर्मित की जा रही है। इसके अलावा 2 पेन्टून ब्रीज निर्मित किये जा रहे है। झूला पूल से भैरवघाट तक पुल निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा 3.79 करोड रूपये लागत से ब्राम्हण घाट पर नवीन घाट निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह 2.04 करोड़ रूपये लागत से नागर घाट पर , 1.93 करोड़ रूपये लागत से पिछला घाट तथा 2.65 करोड़ रूपये लागत से संगमघाट पर नवीन घाट का निर्माण किया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा अभय घाट से नवीन घाट से जोड़ने के लिए 10 लाख रूपये लागत से पहॅुंच मार्ग बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ओंकारेष्वर के आसपास कुल 17 अस्थाई केम्प विकसित किये जा रहे है। जिनमें पेयजल, शौचालय, व शेड की व्यवस्था की जायेगी। इन सभी स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जायेगी। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने बताया कि ओंकारेष्वर में 58 नये स्थानों पर सीसीटीवी केमरे स्थापित किये गये है। इससे पूर्व पहले से 50 स्थानों पर सीसीटीवी केमरे लगे हुये है। इस तरह कुल 108 स्थानों पर केमरों के माध्यम से छोटी बड़ी घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के विषेष तैराकों की ड्यूटी भी सिंहस्थ के दौरान ओंकारेष्वर में लगाई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment