AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 April 2020

कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर भी होंगे

कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर भी होंगे

खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने आदेश जारी कर जिले के सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को उनके क्षेत्र में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में नियुक्त किया है। इन इन्सीडेंट कमाण्डर्स को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में कोविड-19 वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी तरीके से कार्यवाही करें। इन इन्सीडेंट कमाण्डर को निर्देश दिए गए है कि उनके क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 की तहत कार्यवाही की जाये। 

No comments:

Post a Comment