AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 20 April 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर-घर जाकर किया जा रहा हैं सर्वे

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर-घर जाकर किया जा रहा हैं सर्वे

खण्डवा 20 अप्रैल, 2020 - कोविड-19 के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने 19 अप्रैल को आषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, आर.बी.एस.के. व आयुष्य चिकित्सक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के दल गठित किये है। इन दलों ने सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के घर-घर जाकर सर्वे किया। स्वास्थ्य विभाग के इन दलों ने शहर के संजय कॉलोनी नागचून रोड़, संतोष नगर, दूधतलाई, वार्ड नम्बर 23 मोघट थाने के पीछे, मक्का मस्जिद, पदमकुण्ड, इमाम बाडे के पास हातमपुरा, लाल चौकी गायत्री कॉलोनी, खड़कपुरा, शासकीय मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में दल ने घर-घर जाकर सघन सर्वे कार्य किया और परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

No comments:

Post a Comment