AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 April 2020

क्राइसिस मेनेजमेंट गु्रप की बैठक सम्पन्न

क्राइसिस मेनेजमेंट गु्रप की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 11 अप्रैल, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट गु्रप की बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में शुक्रवार रात्रि में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पॉंचो पॉजिटिव मरीजों का स्वास्थ्य अभी सामान्य है। इन सभी की द्वितीय स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट आना शेष है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सिविल सर्जन को इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य पर नियमित रूप से नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कोरोना पीडि़त मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा व आवश्यक उपकरण का भण्डारण सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को अलग अलग क्वारेंटाइन किया जायें तथा उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जाये। 

No comments:

Post a Comment